पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्युत विभाग की चौपाल में सूचना के अभाव में नहीं पहुंचे ग्रामीण

विद्युत विभाग की चौपाल में सूचना के अभाव में नहीं पहुंचे ग्रामीण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कापरड़ा | जोधपुरविद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से मंगलवार को बिजलीघर कापरड़ा में विद्युत चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें जोनल मुख्य अभियंता केके शाह, अधिशाषी अभियंता वीएस चौधरी, सहायक अभियंता के एस कर्नावट, कनिष्ठ अभियंता अशोक चौधरी, अर्जुनराम चौधरी भाग लिया। विद्युत चौपाल का गांव में किसी को भी सूचना नहीं मिली। दोपहर तक ग्रामीणों को जब भनक लगी तब तक एक बजे चौपाल ही खत्म हो गई। चौपाल में दो मीटर बदलने एक केबल जलने, सायरपुरा स्कूल के पास तार ढीले होने राप्रावि कापरड़ा की डिमांड राशि भरने के बाद भी कनेक्शन नहीं होने की शिकायतें मिलने पर एक दो दिन में सुधारने का आश्वासन दिया। चौपाल में उपभोक्ताओं से ज्यादा विभाग के कर्मचारी नजर आये। इस अवसर पर श्यामलाल खीची, सत्यनाराण खारवाल, सोहनलाल खारवाल, जवरीलाल खारवाल उपस्थित थे

ठेके पर लगे गार्ड को अब तक नहीं मिला वेतन- ठेके पर लगे गार्ड सुबान खां, बंशीलाल खारवाल, पुखराज खारवाल को मार्च में लगाया तब से वेतन नहीं मिला

विभागकर्मचारियों को नहीं पता

विद्युतविभाग कर्मचारियों जवरीलाल पुत्र रुघाराम खारवाल से कार्यक्रम अधिकारियों के बारे में पूछा जो कहा कौन आया क्या काम हो रहा मुझे पता नहीं