- Hindi News
- लूणी भगत की कोठी के बीच अब क्रॉसिंग के इंतजार में नहीं रुकेंगी ट्रेनें
लूणी-भगत की कोठी के बीच अब क्रॉसिंग के इंतजार में नहीं रुकेंगी ट्रेनें
लूणी-भगत की कोठी के बीच अब क्रॉसिंग के इंतजार में नहीं रुकेंगी ट्रेनें
भास्कर न्यूज | जोधपुर
लूणीभगत की कोठी के बीच बिछाई गई नई लाइन और पुरानी लाइन की सिग्नल व्यवस्था को नए सिरे से तैयार करने के बाद 24 सितंबर से इन दोनों स्टेशनों के बीच ट्रेनें बिना क्रॉसिंग के लिए इंतजार किए आमने-सामने दौड़ सकेंगी। डबल लाइन बिछाने वाली रेलवे की एजेंसी आरवीएनएल दोनों लाइन की सिग्नल प्रणाली को नए सिरे से तैयार कर रही है। रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि नई लाइन पर सिग्नल व्यवस्था स्थापित करने के साथ पुरानी लाइन के सिग्नल को बदला जा रहा है।
लूणी भगत की कोठी स्टेशन के बीच के स्टेशनों पर भी ट्रेनों के आमने-सामने चलाने के लिए व्यवस्था बदली जा रही है। यह कार्य 24 सितंबर को पूरा होने के साथ ट्रेनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। रेलवे के संरक्षा आयुक्त पहले ही डबल लाइन पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें चलाने की अनुमति दे चुके हैं। इससे यात्रियों को ट्रेनों के क्रॉसिंग के लिए बीच रास्ते के स्टेशनों पर अटकना नहीं पड़ेगा।