- Hindi News
- एमएनडीवाई में लगे कंप्यूटर ऑपरेटरों को फरवरी से वेतन नहीं
एमएनडीवाई में लगे कंप्यूटर ऑपरेटरों को फरवरी से वेतन नहीं
कापरड़ा| मुख्यमंत्रीनिशुल्क दवा योजना के तहत जोधपुर जिले के चिकित्सालयों में विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से लगे कंप्यूटर ऑपरेटरों को फरवरी माह से वेतन नहीं मिलने से रोष व्याप्त है राप्रा स्वास्थ्य केंद्र कापरड़ा में लगे कंप्यूटर ऑपरेटरों ने बताया कि मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना को चलाने के लिए कंप्यूटर ऑपरेटरों की महत्वपूर्ण भूमिका होने के बावजूद उनको वेतन नहीं मिलने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो चुकी है। मुख्यमंत्री, चिकित्सा मंत्री, कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन देने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा प्रभारियों के माध्यम से ज्ञापन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को भेजकर शीघ्र वेतन दिलाने की मांग की है। कंप्यूटर ऑपरेटरों ने चेतावनी दी है कि अगर उनको शीघ्र वेतन नहीं मिला तो उन्हें धरना-प्रदर्शन कर आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा।