डेयरी की कार्यप्रणाली को करीब से समझा
डेयरी की कार्यप्रणाली को करीब से समझा
जोधपुर | ऐश्वर्याकाॅलेज के बी.काॅम तथा बीबीए प्रथम वर्ष के स्टूडेंट्स ने सरस डेयरी का भ्रमण कर वहां की विभिन्न उत्पादन इकाइयों की बारीकी को समझा। काॅलेज के एकेडमिक डीन प्रो.(डाॅ.) एके मलिक तथा प्राचार्य डाॅ. जीके वार्ष्णेय ने प्रेक्टिकल जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। डेयरी के नबी हुसैन ने स्टूडेंट्स काे दूध एवं उनसे निमित्त उत्पादन प्रक्रिया, पाश्च्यूरीकरण विधि, फेट नापने की विधि आदि के बारे में बताया। निदेशक भूपेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि ऐसी गतिविधियों से प्रेक्टीकल लर्निंग में मदद मिलती है। वाणिज्य एवं प्रबंध विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. ऋषि नेपालिया ने बताया कि इस भ्रमण में 240 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों के दल का नेतृत्व प्रबंध विभाग की सहायक प्रो. मृदुला थानवी, सहायक प्रो. हरीश प्रजापत एंव सहायक प्रो. चिन्की शर्मा ने किया।