शिविर में 115 मरीजों की हुई जांच
शिविर में 115 मरीजों की हुई जांच
जोधपुर | सिंधीवेलफेयर आई सोसायटी स्विस एवं लायंस क्लब मेहरानगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में चौहाबो स्थित झूलेलाल महल में निशुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न हुआ। (स्विस) के प्रदेशाध्यक्ष रमेश खटवानी ने बताया कि शिविर में 115 मरीजों की जांच की गई। आयुष एक्यूपंक्चर रिसर्च सेंटर के डॉ. राजेश पुरोहित ने एक्यूपंक्चर विधि द्वारा मरीजों का इलाज किया। अध्यक्ष संजय चंदीरमानी ने बताया कि शिविर का उद्घाटन लाल बाबा ने किया और अध्यक्षता ज्योतिषाचार्य रमेश द्विवेदी ने की। लायंस क्लब मेहरानगढ़ की अध्यक्षा शीला जोशी ने बताया कि शिविर में एक्यूपंक्चर विशेषज्ञ डॉ. राजेश पुरोहित, फिजिशियन डॉ. मीना पुरोहित, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवेक खेतानी अफशां कुरैशी ने सेवाएं दीं।