पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ पीडितों के लिए हर व्यक्ति आगे आए:डाबड़ी

बाढ पीडितों के लिए हर व्यक्ति आगे आए:डाबड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाढ पीडितों के लिए हर व्यक्ति आगे आए:डाबड़ी

ओसियां। ब्लाॅककांग्रेस कमेटी ओसियां की ओर से जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ से लोगो को हुए भारी नुकसान की वजह से हुए बेघर लोगों के लिए सहायता राशि के लिए सोमवार को ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी ओसियां ने सहायता राशि एकत्रित की गई। वही उपस्थित ग्रामीणजनों कार्यकर्ताओं को प्रधान नारायणराम डाबड़ी ने कहा कि बुरे समय में हर व्यक्ति को एक दूसरे के काम आना चाहिए। बाढ पीडितों के लिए जिस तरह हर समाज युवा आगे रहा है वह एक सराहनीय कार्य है। इससे आपसी प्रेम भाव भाईचारे झलकता है। वही बाढ पीडितों के लिए 22500 रुपए देहात जिला कांग्रेस कमेटी जोधपुर को भेजे गए। इस मौके पर महेंद्रसिंह उम्मेदनगर, पूर्व प्रधान भोमाराम चौधरी, पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष भगवानदास राठी, सरपंच खुशालराराम मेघवाल, पारसमल सोनी, कैलाश सोलंकी, एडवोकेट श्यामलाल ओझा, मगराज सोनी, रामसिंह मतोड़ा, बिरमाराम, ओमप्रकाश बूब सहित मौजुद थे।

बीएसएनएलनेटवर्क समस्या से परेशान ग्रामीण

तिंवरी। कस्बेमें भारत संचार निगम लिमिटेड द्वारा तिंवरी कस्बे मे संचालित बीएसएनएल मोबाइल टॉवर की नेटवर्क समस्या से ग्रामीण काफी परेशान है। ग्रामीणों का आरोप है कि बीएसएनएल टॉवर की नेटवर्क क्षमता दो सौ फीट रेंज नहीं बनती जिससे कई बार आवश्यक कार्य के दौरान फोन लगाने में काफी समस्या आती है। क्षेत्र मे बीएसएनएल के सर्वाधिक ग्राहक है जिसमे किसान,व्यापारी सरकारी कर्मचारी अधिकारी भी शामिल है हर कोई नेटवर्क की कमजोर रेंज से काफी परेशान है मजबूरन दूसरी निजी कंपनियों के नेटवर्क उपयोग मे लेने पड़ रहे है। उल्लेखनीय है कि सरकारी उदासीनता के चलते बीएसएनएल की नेटवर्क समस्या से परेशान ग्रामीण अपने सीम अन्य कंपनियों मे बदल रहे है जिससे सरकार को काफी नुकसान हो रहा है जबकि दूरसंचार विभाग के अधिकारियो से इस बारे मे बात करने पर कोई संतुष्ट जवाब नहीं मिला रहा।