- Hindi News
- शिक्षक सम्मेलन के लिए पीले चावल बांट कर निमंत्रण
शिक्षक सम्मेलन के लिए पीले चावल बांट कर निमंत्रण
राजस्थानशिक्षक संघ प्रगतिशील का जिला स्तरीय सम्मेलन बालेसर में 26 एवं 27 सितम्बर को आयोजित होगा। इस सम्मेलन का अन्य ब्लॉक में न्यौता देने के लिए संघ के पदाधिकारियों की टीमें रविवार को जोधपुर जिले की विभिन्न पंचायत समितियों एवं तहसील मुख्यालयों पर जाकर शिक्षकों को सम्मेलन में आने का न्यौता दिया। संघ के जिला संभाग सभाध्यक्ष एवं सम्मेलन संयोजक भंवरसिंह राठौड़ ने बताया की संघ की बैठक रविवार को बालेसर में आयोजित हुई उसके बाद संघ की अलग अलग टीमें बनाकर रविवार को जोधपुर जिले के अलग अलग ब्लॉक में जाकर शिक्षकों को सम्मेलन में आने का आह्वान किया। इस मौके मोहनलाल झाला, रतनाराम प्रजापत, भोमसिंह चामू, ओमप्रकाश, मांगीलाल पालीवाल, नरपतसिंह चारण सहित संघ के पदाधिकारियों ने दौरा किया। दूसरी ओर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन जोधपुर में आयोजित होगा। इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए उपशाखा बालेसर के पदाधिकारियों ने बालेसर ब्लॉक के दर्जनों गावों में जनसंपर्क करके सम्मेलन में आने का न्यौता दिया संघ के तहसील बालेसर के अध्यक्ष चावंडसिंह इंदा ने बताया की संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन जोधपुर के लालसागर में आयोजित होगा। इस सम्मेलन में जोधपुर सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत, पाली सांसद पीपी चौधरी, राज्य सभा सांसद नारायण राम पंचारिया, सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास, शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़, विधायक पब्बाराम विश्नोई, जोगाराम पटेल, भैराराम सियोल, अर्जुनराम गर्ग, कमसा मेघवाल सहित कई जनप्रतिनिधी भाग लेंगे। इस सम्मेलन का न्यौता देने के लिए संघ के पदाधिकारियों ने जनसंपर्क कर सम्मेलन में आने का न्यौता दिया
फलौदी| राजस्थानशिक्षक संघ अंबेडकर उपशाखा की बैठक रविवार को ब्लॉक अध्यक्ष मूमल पंवार की अध्यक्षता में हुई। पंवार ने शिक्षकों का आह्वान किया कि 26 सितंबर को जोधपुर में होने वाले जिला शैक्षिक सम्मलेन के लिए शिक्षक साथियों को पीले चावल देकर सम्मेलन का निमंत्रण दें। इस दिन सुबह 8 बजे अम्बेडकर सर्किल से जोधपुर के लिए संघ की ओर से निशुल्क बसें जाएंगी। बैठक में आदूराम पूनड, मनोहरलाल मीणा, पांचाराम मेघवाल सचिव, रामचन्द भील, सुरेश मेघवाल प्रदेश प्रतिनिधि, शिवचरण मीणा, भोजाराम भील, सोहनलाल पंवार, मुकेश मीणा, दाऊराम मेघवाल, लाखाराम मेघवाल, भोजाराम भील आदि उपस्थित थे।
निजी शिक्षण सं