अग्रसेन मेले में उमड़े समाज के बंधु
महाराजाअग्रसेन की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को अग्रसेन संस्थान द्वारा पहला पुलिया चौहाबो स्थित अग्रसेन भवन में मेला आयोजित किया गया। इस अवसर पर कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। मेले का शुभारंभ संस्थान अध्यक्ष पुरुषोत्तम लीला, संयोजक प्रहलाद गोयल, सचिव दिलीप अग्रवाल, जयंती संयोजक श्यामसुंदर गुप्ता, उप संयोजक अनिल सिंहल, इंद्रप्रकाश सिंहल, नंदकिशोर अग्रवाल, मेला संयोजक अनिल आर सिंहल, उप संयोजक रवि गुप्ता, सुमित गोयल भानुमित्र लोहिया ने अग्रसेन महाराज की पूजा-अर्चना के साथ किया।
इस मौके पर दस भाग्यशाली समाज बंधुओं को ड्रॉ के द्वारा भानुमित्र लोहिया के सौजन्य से पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह के दौरान मेढक मार प्रतियोगिता, मेरा जूता है जापानी, टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता, बाल इन हॉल, क्रिकेट हित प्रतियोगिता, इधर का उधर, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, किस में कितना है दम, बैल मुझे मार, एक बार फिर, बिन सावन बरसात प्रतियोगिताएं हुई। अग्रवाल विकास संस्थान बासनी की ओर से भी कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। कैरम , पेंटिंग, रंगोली, गुब्बारा, सांप-सीढ़ी, एक मिनट, सामान्य ज्ञान, मेहंदी, अनाज छांटो, लोकनृत्य सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
अग्रसेन मेले में लोक संस्कृति से संबंधित झांकियां भी सजाई गई।