पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्पदंश से पीड़ित प्रेमाराम की मौत

सर्पदंश से पीड़ित प्रेमाराम की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | सर्पदंशके बाद एमडीएमएच के मेडिकल सी वार्ड में भर्ती बाड़मेर जिले के प्रेमाराम की शनिवार को मृत्यु हो गई। प्रेमाराम को अस्पताल के बाहर निजी मेडिकल स्टोर से खरीदे गए एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन लगाए गए थे। जबकि ये इंजेक्शन सरकारी सप्लाई के थे। मामला पकड़ में आने के बाद सामने आया था कि अस्पताल के कर्मचारियों ने ही प्रेम मेडिकल स्टोर के सेल्समैन के साथ मिलकर प्रेमाराम के परिजन हेमाराम को सरकारी सप्लाई के पांच एएसवी पांच हजार रुपए बेच थे। इस पर पुलिस ने कार्रवाई की तीन आरोपियों को हिरासत में लिया था।

रेजिडेंटडॉक्टर ने पकड़ी थी गड़बड़ |प्रेमाराम केपरिजन हेमाराम 14 सितंबर को प्रेम मेडिकल से इंजेक्शन खरीद कर लाए थे। सरकारी सप्लाई के इन इंजेक्शन को रेजिडेंट डॉक्टर महादेव ने पकड़ लिया। बाद में उन्होंने अधीक्षक डॉ.दीपक वर्मा काे सूचना दी। उन्होंने इंजेक्शनों को प्रयोग करने और खाली वाइल को जांच के लिए सुरक्षित रखने को कहा था। वहीं दूसरे दिन ही अस्पताल प्रशासन ने सर्पदंश के एक हजार इंजेक्शन फलौदी से मंगाए थे। जिससे इंजेक्शन की कमी भी नहीं थी।

रंजिशमें बीजेपी नेता की कार के कांच तोड़े

जोधपुर | पाललिंक रोड पर रविवार शाम को फलौदी में बीजेपी ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र विश्नोई की कार के कांच कुछ बदमाशों ने आपसी रंजिश को लेकर तोड़ दिए। विश्नोई यहां स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती अपने भाई से मिलने आए थे। पुलिस ने कांच फोड़ने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं उनके भाई को ब्यावर पुलिस एक मामले में अस्पताल से गिरफ्तार कर ब्यावर ले गई। पुलिस ने बताया कि भोजाकोर निवासी राजेंद्र विश्नोई रविवार को वह अपनी फॉरच्यूनर कार राधा-कृष्ण मंदिर के सामने खड़ी कर भाई से मिलने अस्पताल गए। इस दौरान आपसी रंजिश को लेकर बाइक पर सवार सुभाष और उसके साथी ने उनकी कार के कांच तोड़ दिए।