पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सावधानीपूर्वक हो खनिजों का दोहन: मेघवाल

सावधानीपूर्वक हो खनिजों का दोहन: मेघवाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. खनिजों का दोहन तो हो, लेकिन वे नष्ट हों। यह बात बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने रविवार को इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2014 में लघु उद्योग भारती माइनिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (राजस्थान) जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मिनरल रिसोर्सेज ऑफ वेस्टर्न राजस्थान अपॉरच्युनिटीज एंड चैलेंजेस विषयक सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि खनिज उद्यमियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान में प्रचुर मात्रा में खनिज उपलब्ध है तथा उनकी भारतीय अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मांग भी बनी रहती है।
सेमिनार को माइनिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन जोधपुर के अध्यक्ष प्रोफेसर सुनील भंडारी, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय महामंत्री ओमप्रकाश मित्तल, बिड़ला व्हाइट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल मोहनोत, केयर्न एनर्जी लिमिटेड के अधिकारी प्रकाश कुमार, नेवेल लिग्नाइट काॅर्पोरेशन के प्रोजेक्ट प्रभारी पी सेंथल, प्रकाश पुरोहित राकेश गोस्वामी ने भी संबोधित किया।

उद्योगों में वेंचर कैपिटल फंड जैसे तरीके अपनाए: पारख

लघु उद्योगों में आदमी ज्यादा और मशीनें कम दिखाई देती हैं। इनमें कम निवेश में अधिक लोगों को रोजगार के साथ अनेक प्रकार के उत्पादों का निर्माण हो जाता है। लघु उद्योगों को अब केवल बैंक आधारित वित्त पोषण की बजाय वेंचर कैपिटल फंड जैसे नए तरीकों को अपनाना चाहिए। यह बात फारवर्ड मार्केट कमिशन मुंबई के सदस्य नगेंद्र पारख ने कही। वे रविवार को लघु उद्योग भारती स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में "फाइनेंसिंग एमएसएमई, ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया' विषय पर आयोजित कॉन्क्लेव को संबोधित कर रहे थे।
स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सहसंयोजक डॉ.धनपतराम अग्रवाल ने कहा कि लघु उद्योगों की उपेक्षा के कारण ही देश का निर्यात आशानुरूप नहीं बढ़ा। जबकि आयात बहुत तेजी से बढ़ गया। मंजू सारस्वत ने महिला उद्यमियों को विशेष दर्जा सुरक्षा की मांग की। कैपिटल फर्स्ट लिमिटेड के अध्यक्ष वी. वैधनाथन, मुंबई स्टॉक एक्सचेंज के एमएसएमई हेड अजय ठाकुर, राकेश मेहता, ललित शर्मा जमशेदपुर एक्सएलआरआई के प्रो.गौरव वल्लभ ने भी संबोधित किया।

सेमिनार को अतिथि ने संबोधित किया।