पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक ही मरीज को कैसे लगे 380 इंजेक्शन, तुरंत रिपोर्ट दो: सरकार

एक ही मरीज को कैसे लगे 380 इंजेक्शन, तुरंत रिपोर्ट दो: सरकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. मथुरादास माथुर अस्पताल में सर्पदंश के एक ही मरीज को 380 इंजेक्शन लगाए जाने के मामले में राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। प्राचार्य डॉ. केसी अग्रवाल ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव डॉ. एसपी सिंह ने एंटी स्नेक विनम ज्यादा उपयोग में आने की भी जांच के निर्देश दिए हैं। सरकार ने अस्पताल में इस वर्ष एक अप्रैल के बाद आए एएसवी, सर्पदंश के रोगियों उनको जारी हुए वाइल की संख्या सहित वार्ड में रोगियों को लगे इंजेक्शन की संख्या इलाज के दौरान दम तोड़ने वाले रोगियों की जानकारी मांगी है।
गौरतलब है कि भास्कर के मंगलवार के अंक में एक ही मरीज को सर्पदंश के 380 इंजेक्शन लगाने के मामले का खुलासा किया गया था। हालांकि इस मामले में अस्पताल प्रशासन ने प्रारंभिक रिपोर्ट मंगलवार को भेज दी है। इसमें मरीज बाड़मेर जिले के बिरदाराम को डीडीसी काउंटर से जारी हुए एएसवी और वार्ड में लगे वाइल का ब्यौरा भेजा गया है।