वकीलों का एक वर्ग काम पर लौटा
भास्कर न्यूज | जोधपुर/जयपुर
राजस्थानहाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन से जुड़े वकील मंगलवार को काम पर लौट आए। दूसरी ओर हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन से जुड़े वकीलों ने मुख्य गेट के सामने हाईकोर्ट प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। किसी अप्रिय घटना से बचाव के लिए हाईकोर्ट परिसर में भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा।
वहीं जयपुर में ऑल राजस्थान एडवोकेट्स संघर्ष समिति की साधारण सभा में महानगर डीजे दीपक माहेश्वरी एडीजे महेन्द्र चौधरी का ट्रांसफर नहीं होने तक बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया गया। शेष| पेज 11 (पेज -2 भी पढ़ें)
बैठकमें हाईकोर्ट बार एसोसिएशन को भंग करने की कार्रवाई को भी गैर कानूनी बताया गया। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने पांच वकीलों को सदस्यता से बर्खास्त किया, दस को नोटिस दिए।