- Hindi News
- डीटीडीसी कोरियर एवं कार्गो लिमिटेड की फ्रेंचाइजी का शुभारंभ
डीटीडीसी कोरियर एवं कार्गो लिमिटेड की फ्रेंचाइजी का शुभारंभ
जोधपुर| डीटीडीसीकोरियर एवं कार्गो लिमिटेड के सरदारपुरा डी रोड स्थित फ्रेंचाइजी का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। सरदारपुरा फ्रेंचाइजी के जयेश शर्मा ने बताया कि मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में डीटीडीसी के नेशनल फ्रेंचाइजी एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य समीर मित्तल, राजस्थान प्रभारी अभिषेक मिश्रा, राजस्थान के फ्रेंचाइजी प्रभारी इरफान खान ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर केशाराम, दिनेश पुरोहित, उद्भव, नितिन, सुरेंद्र परिहार, प्रतापसिंह, सुखदेव गहलोत, राजेश व्यास, रमेश गहलोत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
गौरतलब है कि डीटीडीसी के स्वयं के 25 देशों में ऑफिस तथा विदेशों में डाक एवं पैकेज भेजने के लिए प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ एग्रीमेंट है।