तीन टीमें अगले दौर में
तीन टीमें अगले दौर में
जोधपुर | अजयव्यास स्मृति क्रिकेट में तीन टीमों ने अपने मैच जीते। पहले मैच में फॉल्कन बॉयज ने छह विकेट पर 107 रन बनाए। जवाब में पुष्टिकर स्कूल ने मैच जीत लिया। दूसरे मैच में पुष्करणा क्लब ने छह विकेट पर 184 रन बनाए। जवाब में सेंट्रल एकेडमी टीम 100 रन बना सकी। तीसरे मैच में पुष्करणा इलेवन ने चार विकेट पर 160 रन बनाए। राहुल ने 55 रन बनाए। जवाब में यूजर्स हब इलेवन 87 रन बना सकी।
जोधपुरकी सेजल बैडमिंटन चैंपियन
जोधपुर | जोधपुरकी सेजल ने स्कूली बैडमिंटन प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग का खिताब जीता। टोंक की सीमा दूसरे और भीलवाड़ा की मुस्कान तीसरे स्थान पर रही। छात्रा वर्ग में श्रीगंगानगर के विक्रांत विजेता बने। उदयपुर के हर्ष दूसरे और जोधपुर के निपुण तीसरे स्थान पर रहे। टीम स्पर्धा में श्रीगंगानगर प्रथम, टोंक द्वितीय उदयपुर तृतीय रहा। छात्रा वर्ग में टोंक ने पहला, जोधपुर ने दूसरा और बीकानेर ने तीसरा स्थान पर प्राप्त किया।
तिकड़ीसहित छह गोल दागे भवानी ने
जयपुर | भवानीकालवी के शानदार खेल की मदद से टीम-3 ने आरपीसी कप पोलो टूर्नामेंट में टीम-11 को 7-5.5 से हराया। रामबाग पोलो ग्राउंड पर खेले गए मैच में भवानी ने टीम-3 के लिए तिकड़ी सहित छह गोल छह गोल दागे। शैलेंद्र ने एक गोल किया। आधे गोल की बढ़त के साथ उतरी टीम-11 के विष्णु भाटी ने हैट्रिक जमाई। फतह सिंह ने दो गोल किए।