पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक मरीज को सर्पदंश के 380 इंजेक्शन लगाए

एक मरीज को सर्पदंश के 380 इंजेक्शन लगाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मथुरादासमाथुर हाॅस्पिटल में निशुल्क दवा योजना के एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन के निजी मेडिकल स्टोर पर बिक्री के बाद अब एक ही मरीज को 380 इंजेक्शन लगने का मामला सामने आया है। हॉस्पिटल के मेल मेडिकल वार्ड बी में गत 18 अगस्त से 26 अगस्त तक भर्ती रहे बालोतरा निवासी बिरदाराम को करीब 380 एएसवी लगाए गए। अन्य कई मरीजों को भी 50 से 200 इंजेक्शन लगाए गए। इस संबंध में आशंका है कि मुफ्त के एएसवी असर नहीं कर रहे हैं या मरीज को लगाने के नाम पर इन्हें बाहर भेजा जा रहा है। एमडीएमएच में 1 जनवरी 2013 से अब तक 16 हजार 908 एएसवी की खरीद की गई है। ये इंजेक्शन सर्पदंश के करीब 300 मरीजों को लगाए गए हैं। यानी एक मरीज के लिए औसतन 56 एएसवी काम आए हैं।

शेष| पेज 9





एमजीएचमें एक मरीज को अधिकतम 40 इंजेक्शन :

महात्मा गांधी अस्पताल के मेल मेडिकल थर्ड में भर्ती लवेरा बावड़ी निवासी प्रेमाराम के 20 और पोकरण निवासी इलामुद्दीन के 30 वाइल लगे हैं। अब उनके वाइल बंद हैं। वहीं फिमेल मेडिकल में भर्ती खींवसर निवासी गुली और लूणी निवासी पप्पू देवी को 10-10 एएसवी लगाए गए हैं। उन्हें अभी तीन से चार एएसवी रोजाना लग रहे हैं। ऐसे में एमडीएमएच में सर्पदंश के एक-एक मरीज के 50 से 200 एएसवी लगना शक पैदा कर रहा है।



इंजेक्शन असरहीन लगते हैं

मेरीयूनिट में कई मरीजों को 140 से 200 तक एएसवी लगे हैं। ऐसा लगता है जैसे इंजेक्शन असर ही नहीं कर रहा। जांच करवाने के लिए अधीक्षक को बताया है।

डॉ.अरविंद जैन, फिजिशियन,एमडीएमएच

औसत 25 इंजेक्शन लगते हैं

सर्पदंशके मरीज को अमूमन 10 से 200 इंजेक्शन ही लगते हैं। औसत 25 इंजेक्शन के आसपास ही रहता है।

-डॉ.दिनेश कोठारी, सीनियरफिजिशियन