- Hindi News
- बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ 1.11 लाख रु. दिए
बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ 1.11 लाख रु. दिए
बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ 1.11 लाख रु. दिए
जोधपुरकेमिस्ट एसोसिएशन की ओर से कश्मीर बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में 1 लाख 11 हजार रुपए जमा करवाए गए। एसोसिएशन के सदस्य लवेंद्रसिंह ने बताया कि सुनीलदास, किशोर सारडा, लजपत पंवार, अर्जुन सावलानी, दीपक सेठिया, दीपक दुलानी, हरीश सोलंकी, महेंद्र धारीवाल, राजेश गुर्जर, उत्तम सुखानी, अनिल चौहान, जगदीश, अविनाश सिंघी अन्य सदस्यों ने राशि जुटाई। इस राशि का चेक एक समारोह में सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत, भाजपा शहर अध्यक्ष देवेंद्र जोशी को एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश खंडेलवाल ने सौंपा।