पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक व्यास ने जयपुर में सीएम को दिए जेडीए की कंगाली दूर करने के सुझाव

विधायक व्यास ने जयपुर में सीएम को दिए जेडीए की कंगाली दूर करने के सुझाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएम को आय बढ़ाने के ये सुझाव दिए

जोधपुरविकास प्राधिकरण की आर्थिक कंगाली दूर करने विकास कार्यों को लेकर सोमवार को सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास ने जयपुर में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात की। इस दौरान व्यास ने उन्हें आधा दर्जन पत्र सौंप कर सुझाव दिए। विधायक व्यास ने यूडीएच के एसीएस अशोक कुमार जैन से भी विस्तार से बातचीत कर जेडीए की आमदनी बढ़ाने के बारे में बताया। विधायक व्यास ने अधूरी सड़कों की सूची सौंप कर बताया कि इसके जेडीए के पास पैसे नहीं होने के कारण दो साल में सौ करोड़ के कार्यादेश जारी किए गए, लेकिन भुगतान नहीं होने से शहर की प्रमुख सड़कें अधूरी पड़ी हैं। साथ ही उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़े विकास कार्यों के लंबित प्रकरण प्राथमिकता से निस्तारित करने की मांग की।