पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगों को लेकर न्यू कैंपस में डीन का घेराव

मांगों को लेकर न्यू कैंपस में डीन का घेराव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| जेएनवीयूके न्यू कैंपस की समस्याओं को लेकर सोमवार को विज्ञान संकाय के छात्रसंघ उपाध्यक्ष रामनिवास गोदारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इकाई अध्यक्ष चुन्नीलाल गोदारा के नेतृत्व में डीन का घेराव किया। इस दौरान छात्रों ने समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। छात्रों ने डीन कार्यालय के बाहर ही बैठ कर प्रदर्शन किया।

एबीवीपी के चुन्नीलाल गोदारा ने बताया कि न्यू कैंपस में खेल मैदान, विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह स्थल, तरणताल में सुधार करने के साथ ही न्यू कैंपस में जिम इंडोर स्टेडियम का निर्माण की मांग भी रखी। वहीं उपाध्यक्ष रामनिवास गोदारा ने बीएससी एमएससी की कक्षाएं प्रैक्टिकल सुचारू चले की मांग रखी।