जोधपुर. जेएनवीयू कोर्स से संचालित बीए, बी.कॉम, बीएससी एलएलबी अंतिम वर्ष की पूरक परीक्षाएं 24 सितंबर से 3 से 6 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा समन्वयक प्रो. जेताराम विश्नोई ने बताया कि पूरक परीक्षाआें की समय सारिणी ऑनलाइन जारी कर दी गई है। परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र 20 सितंबर को ऑनलाइन जारी कर दिए जाएंगे।
प्रो. विश्नोई ने बताया कि जिन परीक्षार्थियों ने पूरक परीक्षा आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी (प्रिंट कॉपी) संबंधित संकाय या महाविद्यालय में जमा करवाई है उन्हीं परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।
इस संबंध में किसी परीक्षार्थी को कोई समस्या हो तो वे परीक्षार्थी अपने पूरक परीक्षा आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के साथ परीक्षा शाखा में संपर्क कर समाधान करवा सकते हैं। प्रो. विश्नोई ने बताया कि जोधपुर शहर में छात्रों के लिए कला संकाय, नया परिसर (भाषा प्रकोष्ठ) तथा छात्राओं के लिए महिला महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।