चोरी का मामला दर्ज
चोरी का मामला दर्ज
देचू | स्थानीयपुलिस थाने में आईजी जोधपुर के समक्ष परिवाद पेशकर चोरी का मामला दर्ज कराया गया। पुलिस के अनुसार परिवादी नाथड़ाऊ निवासी सवाईसिंह पुत्र दलपतसिंह ने पुलिस महानिरीक्षक के समक्ष परिवाद पेशकर बताया की उसका सेंड स्टोन का आरा देचू में लगाया हुआ हैं। करीब पंद्रह दिन पूर्व बालेसर निवासी स्वरूपसिंह पुत्र जोरसिंह सहित दो-तीन अन्य लोगों ने आरा से पत्थर की सामग्री चुराकर ले गए दूसरी ओर रहवासी ढाणी में आग लग जाने से झोपड़ा जलकर राख हो गया। गुमानपुरा निवासी बिशनसिहं पुत्र चैनसिंह बीपीएल चयनित हैं। उसकी ढाणी में गुरुवार सुबह आग लगने से घरेलू सामान सहित अन्य सामग्री जलकर राख हो गई।
अफीमसहित दो पकड़े
फलौदी | पुलिसने बुधवार की रात नेशनल हाइवे 15 पर खारा गांव के निकट एक ढाबे के पास दो युवकों को अफीम सहित गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 2 सौ ग्राम अफीम बरामद हुई। उल्लेखनीय है कि एसपी ग्रामीण डॉ.नवदीप ब्लग्गन के निर्देश पर पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर जयकिशन सोनी ने मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त ढाबे पर पहुंचे। पुलिस को देख कर ढाबे के पास ही बैठे दो युवकों ने एक थैली झाडिय़ों में फेंकी। पुलिस ने झाड़ी में से वह थैली ढूंढ कर निकाली जिसमें अफीम थी। पुलिस पकड़ कर युवकों को पुलिस थाना लाई। थैली में दो सौ ग्राम अफीम मिली। युवकों की पहचान हनुमान पुत्र पाबूराम विश्नोई सुनील पुत्र चैनाराम विश्नोई निवासी खारा के रूप में हुई।