रैली निकाल की जाएगी गौ रक्षा की अपील
पीपाड़ शहर | शिवसेनानगर इकाई ने पीड़ित गौ सेवा के लिए नागरिकोंं से आगे आने की अपील की गई। शिवसेना द्वारा शहर में गौ रक्षार्थ जागरूकता को लेकर वाहन रैली की निकाली जाएगी। शिवसेना नगर इकाई के सुरेंद्रसिंह सांखला ने बताया कि पीड़ित गौ सेवा के लिए शिवसेना द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं नागरिकों को बीमार गौ-वंश की सेवा में आगे आने के अलावा नागौर स्थित प्रमुख गोशाला में भिजवाने का आह्वान भी किया। सांखला ने कहा कि शहर में शीघ्र ही गौ सेवार्थ जागरूकता वाहन रैली निकालकर नागरिको से गौ सेवा के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किए जाने की अपील भी की जाएगी।
आरएसएसका शक्ति संगम फलौदी में 2 को
देणोक | कस्बेके हैण्डिस्ट उच्च माध्यमिक स्कूल भवन में आयोजित स्वयंसेवक संघ की आयोजित बैठक में संघ के जिला प्रचारक श्यामसिंह ने बताया कि 2 अक्टूबर, 2014 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का फलौदी में होने वाले मरुधरा शक्ति संगम में अधिक से अधिक संख्या में कस्बे के लोगों को वहां उपस्थित होने के लिए अपील की। इस अवसर पर गांव के उगम सिंह चंपावत, उगम सिंह अध्यापक, जितेंद्र देशांतरी, वरिष्ठ भाजपा नेता सवाईसिंह चंपावत, शक्तिसिंह, भागीरथ मायला, जगदीश खावा, पप्पूराम मायला, नरपतसिंह, गोपालसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों उपस्थित थे।
संगोष्ठी21 को
भोपालगढ़ | गायत्रीपरिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से रविवार को गायत्री शक्तिपीठ गणेशपुरा जोधपुर में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। गायत्री शक्तिपीठ जोधपुर के संयोजक घनश्याम सोनी भोपालगढ़ तहसील प्रभारी के एस राजपुरोहित ने बताया कि संगोष्ठी में जिले के विभिन्न ब्लॉक स्तर पर प्रज्ञा मंडलों का गठन, संचालन उत्तरदायित्व के लिए अलग-अलग टोलियों का गठन किया जाएगा। इसमें टोली के सदस्य, तहसील स्तर पर समूह साधना, ज्ञानयज्ञ, यज्ञ संस्कार सप्त आंदोलन के माध्यम से जन जागरण करेंगे। इस संगोष्ठी में जिले के ट्रस्टी, तहसील प्रभारी, महिला मंडल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा से जुड़े सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी भाग लेंगे।