पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वृक्ष धरती का श्रृंगार : भाटी

वृक्ष धरती का श्रृंगार : भाटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वृक्ष धरती का श्रृंगार : भाटी

चेराई | क्षेत्रमें ग्राम बाना का बास में स्थित रामावि में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक प्रशांत भाटी ने कहा कि पौधे ही धरती का श्रृंगार हैं। इस दौरान पर्यावरण प्रेमी मोहनराम ढाका ने पेड़ों को जीवन का आधार मानते हुए उनकी देखभाल करने की सीख दी कार्यक्रम में 125 पौधे लगाकर विद्यार्थियों से उनकी सुरक्षा करने की प्रतिज्ञा करवाई गई। इस अवसर पर नंदकिशोर ओझा, प्रेमाराम, हनुमान, हेमसिंह, ओमप्रकाश बोला, रेवतराम नीतू वर्मा, अनिता सहित छात्रा-छात्राओं ने पौधों की देखभाल का प्रण लिया।

वृक्षोंमें भगवान का निवास : सैनाचार्य

ओसियां | कस्बेके बाहर स्थित के तंवर कॉलोनी में बुधवार को 21 पौधों का रोपण किया गया। पौधरोपण समारोह में भक्तों को संबोधित करते हुए सेनाचार्य अचलानंद गिरि महाराज ने कहा कि वृक्षों में भगवान का निवास होता है। हर मनुष्य को अपने जीवन एक-एक वृक्ष लगाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिस तरह माता अपने पुत्रों की पालन-पोषण करती है। उसी भांति हमें भी वृक्षों की देखभाल करनी चाहिए। जब पौधे अधिक होंगे तो पर्यावरण का संतुलन भी सही रहेगा। वहीं युवा पीढ़ी में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर सेनाचार्य ने चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि आज के युग में भगवान के नाम पर जो नशे किए जा रहे है। वह गलत है। युवाओं को नशा करना भी है तो भगवान के नाम का नशा करें। जिसे हमें जीवन में सही प्रेरणा तथा मार्ग मिले।

खिंरजाके चार छात्रों का राज्य स्तर पर चयन

बालेसर | क्षेत्रके खिरजां खास गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के चार छात्रों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ हैं। स्थानीय स्कूल के शारीरिक शिक्षक स्कूल के छात्र देरावरसिंह, महेंद्रसिंह, करणसिंह, एवं सुमेरसिंह का चयन 59 वी राज्य स्तरीय स्कूली खो खो प्रतियोगिता 19 वर्षीय के लिए हुआ हैं। उक्त चारो छात्र शुक्रवार से 24 सितम्बर तक सम्राट पब्लिक स्कूल दूदू जयपुर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेकर जोधपुर जिले का प्रतिनिधत्व करेंगे।

तीनछात्राएं साफ्टबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित

बोरुंदा | बूंदीमें आयोजित हुई 51 वीं राज्य स्तरीय 19 वर्षीय छात्रा साफ्टबॉल प्रतियोगिता में जोधपुर जिले के राबाउमावि बोरुंदा की तीन छात्राओं द्वारा सर्