पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोपाराम विश्नोई निर्विरोध चुने गए उप जिला प्रमुख

गोपाराम विश्नोई निर्विरोध चुने गए उप जिला प्रमुख

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस ने नहीं भरा नामांकन

जोधपुर| जोधपुरजिला परिषद में भाजपा के गोपाराम विश्नोई को निर्विरोध उप जिला प्रमुख चुना गया। कांग्रेस ने इस पद के लिए नामांकन नहीं भरा। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रीतम बी. यशवंत ने निर्धारित समय सुबह 11 बजे तक अन्य किसी सदस्य द्वारा नामांकन नहीं भरने पर विश्नोई को निर्विरोध उप जिला प्रमुख घोषित कर दिया। उप जिला प्रमुख बनते विश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम विकास योजना के तहत गांवों का विकास करेंगे। उप जिला प्रमुख विश्नोई के साथ केंद्रीय वूल बोर्ड के चेयरमैन जसवंत सिंह विश्नोई, सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत, फलौदी विधायक पब्बाराम विश्नोई और नव निर्वाचित जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी मौजूद थे। (भाजपा के24, कांग्रेस के 9 उपजिला प्रमुख | पढ़ें पेज-10)