- Hindi News
- हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर गणेश मांजू गिरफ्तार
हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर गणेश मांजू गिरफ्तार
बालेसर| जिलापुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण हरेंद्र कुमार महावर के निर्देशन में संगीन वारदातों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गठित विशेष टीम ने बालेसर थाने सहित जिले के दर्जनों थानों का हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर राज्य के कई जिलों का वांछित कुख्यात अपराधी गणेश मांजू भाटेलाई को सुराणी गांव की सरहद में से गिरफ्तार किया। उसे मंगलवार को न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड मांगा जाएगा।
बालेसर पुलिस उपअधीक्षक कमलसिंह तंवर थाना प्रभारी जुल्फिकार अली ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने बालेसर पुलिस उपअधीक्षक बालेसर थाना प्रभारी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए भाटेलाई गांव निवासी गणेश मांजू (26) पुत्र रामाराम विश्नोई को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इसके सुभाष विश्नोई के खिलाफ गत 10 मई, 2014 को धर्मेंद्र पुत्र विष्णुगोपाल विश्नोई निवासी लोहावट ने बालेसर थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो लूट का मामला बालेसर थाने में दर्ज करवाया था। इस मामले में वह वांछित था। उसे सोमवार को सुराणी गांव की सरहद से गिरफ्तार किया।
बालेसर. गिरफ्तार गणेश मांजू।
पुलिस हिरासत से मुल्जिम को फरार करने सहित दर्जनों मामलोें का अपराधी, बालेसर पुलिस ने स्काॅर्पियो लूट प्रकरण में पकड़ा