- Hindi News
- नए सेशन से सरकारी स्कूलों में भी होगी नर्सरी की क्लास
नए सेशन से सरकारी स्कूलों में भी होगी नर्सरी की क्लास
जोधपुर| सरकारीस्कूलों में भी नए सेशन से नर्सरी कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। अभी तक सरकारी स्कूलों में पहली से 12वीं तक की कक्षाएं ही संचालित हो रही हैं। वहीं प्राइवेट स्कूलों में प्ले ग्रुप, एलकेजी, यूकेजी से क्लास शुरू होती है। शिक्षा के अधिकार कानून के तहत सरकारी स्कूलों में प्रवेश के लिए छात्र की उम्र न्यूनतम छह वर्ष होनी चाहिए, जबकि निजी स्कूलों में तीन साल में ही दाखिला मिल जाता है। पेरेंट्स की भी यही चाह रहती है कि जितना जल्दी हो सके, उनके बच्चे स्कूल जाना शुरू करें। इसे देखते हुए सरकार ने सरकारी स्कूलों में भी नर्सरी कक्षा शुरू करने का निर्णय लिया है।