जोधपुर. शहर का मास्टर डेवलेपमेंट प्लान-2031 को पांच माह तक अटकाने वाले जेडीए की प्लानिंग विंग के निदेशक बंशीधर जाट को नगरीय विकास विभाग (यूडीएच) ने हटा दिया है। आदेश मिलने के बाद सोमवार को जाट को जेडीए से रिलीव कर दिया गया। यूडीएच के संयुक्त सचिव की ओर से जारी आदेश के तहत जाट को एपीओ किया गया है। इस अवधि में उनका मुख्यालय नगर निगम नियोजन विभाग, जयपुर में रहेगा।
जोधपुर में मास्टर प्लान लागू करने को लेकर एसीएस अशोक जैन बार-बार अल्टीमेटम दे रहे थे, बावजूद इसके अब तक लागू नहीं हो पाया। भास्कर ने एक फरवरी के अंक को इस मुद्दे पर समाचार प्रकाशित किया, जिसमें जाट ने कहा था कि एसीएस ही बताए कि पंद्रह दिन में मास्टर प्लान कैसे लागू होगा। उनके इस बयान को एसीएस ने काफी गंभीरता से लिया।