पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लोक अदालत 14 को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| राष्ट्रीयविधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार 14 फरवरी को जिला एवं सेशन न्यायालय जोधपुर महानगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें राष्ट्रीयकृत बैंकों सहित निजी क्षेत्र की बैंकों से संबंधित 138 एनआई एक्ट, वसूली एवं प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में से राजीनामा योग्य प्रकरणों के निस्तारण के लिए प्रयास किया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर के पूर्णकालिक सचिव ने बताया कि यदि कोई पक्षकार लंबित प्रकरण का निस्तारण लोक अदालत में करवाना चाहे तो वह स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपने प्रकरण को रेफर करवा सकता है। इसके लिए वह मुकदमे का ब्यौरा प्रस्तुत कर सकता है।