पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब जर्मनी बनाएगा राज्य केे एक शहर को स्मार्ट

अब जर्मनी बनाएगा राज्य केे एक शहर को स्मार्ट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमरीकाके बाद अब जर्मनी राजस्थान के एक शहर को स्मार्ट सिटी बनाएगा। जर्मनी सरकार ने केंद्र को इस संबंध में छह-सात दिन पहले एक प्रस्ताव भेजा। केंद्र सरकार ने राजस्थान सरकार को एक शहर का नाम फाइनल करके देने को कहा है। नगरीय विकास विभाग के एसीएस अशोक जैन ने सोमवार को जर्मनी सरकार की शर्तों के अनुसार तीन शहर फाइनल करके फाइल मंत्री राजपालसिंह शेखावत के पास भेजी। विभाग ने जोधपुर, कोटा और उदयपुर को स्मार्ट सिटी के लिए उपयुक्त माना है। इन तीन में एक शहर को फाइनल मंत्री और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के स्तर पर एक दो दिन किया जाएगा।

येरखी जर्मनी सरकार ने शर्तें : जर्मनीने प्रस्ताव में लिखा है कि स्मार्ट सिटी के लिए चयनित किए जाने वाले शहर की आबादी 5 लाख से ज्यादा होनी चाहिए। शेष| पेज 10





उसशहर में ट्रांसपोर्ट सिस्टम स्तरीय होना चाहिए। शहर की हवाई कनेक्टिविटी होनी चाहिए। राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े शहर में आधारभूत सुविधाएं पहले से स्तरीय होनी चाहिए। भविष्य में ग्रीन एवं क्लीन शहर बनाने के लिए वह सिटी उपयुक्त हो। वाई फाई सुविधा तथा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए वह शहर तत्पर हो। शहर के न्यूनतम 70 फीसदी घरों तक रोड कनेक्टिविटी हो।

जयपुर रह गया पीछे

अमरीका के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वार्ता में राजस्थान के अजमेर शहर का नाम फाइनल हुआ। अजमेर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए प्लान भी बनना शुरू हो गया है। केंद्र ने प्रारंभिक राशि भी जारी कर दी। अब जर्मनी के प्रस्ताव पर जयपुर को छोड़कर तीन अन्य शहरों को चयनित किया है। उनमें भी एक का नाम फाइनल होगा। ऐसे में प्रदेश में सबसे पहले स्मार्ट सिटी बनने वाले दो शहरों में जयपुर का नाम नहीं होगा। आज से 6 साल पहले जयपुर को सबसे पहले वर्ल्ड क्लास बनाने की भूमिका बनी थी, लेकिन अब स्मार्ट शहरों में भी जयपुर पिछड़ता जा रहा है।