आज से घरेलू गैस सिलेंडर ~25 महंगा
दामों में गिरावट, फिर भी सिलेंडर महंगा
क्रूडके दामों में गिरावट से पेट्रो उत्पादों के दाम घट रहे हैं। इसका फायदा जनता को मिलने लगा कि सरकार ने सब्सिडी खत्म कर दी। खाद्य विभाग में अति. आयुक्त जस्सा राम ने बताया कि प्रदेश में यह व्यवस्था सोमवार रात 12 बजे से लागू हो गई है। अब सरकार 25 रुपए प्रति सिलेंडर सब्सिडी नहीं देगी।
सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या 6 सिलेंडरों के बजाय 12 हो गई है, ऐसी स्थिति में सरकार को मौजूदा समय में करीब 202.50 करोड़ रुपए सालाना सब्सिडी के देने पड़ रहे हैं।
सीधा अर्थ है कि अब सरकार सीधे-सीधे करीब 202.50 करोड़ रुपए सालाना बचाएगी।
{प्रदेश में अभी करीब 90 लाख उपभोक्ता हैं। जून 2011 में जब प्रदेश सरकार ने 25 रुपए सब्सिडी दी थी तब कुल 64 लाख उपभोक्ता थे।
{सब्सिडी देने से सरकार पर सालाना करीब 125 करोड़ रु. का भार आया था।
{398 के बजाय 423 रुपए में मिलेगा सिलेंडर
{डीबीटीएल से जुड़े उपभोक्ताओं को 567 की जगह 592 रु में
भास्कर न्यूज | जयपुर
प्रदेशके उपभोक्ताओं को मंगलवार से घरेलू गैस सिलेंडर 25 रुपए महंगा मिलेगा। सरकार ने हर सिलेंडर पर मिल रही 25 रु. की सब्सिडी को वापस ले लिया है। 29 जून 2011 को तत्कालीन सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए यह 25 रुपए की सब्सिडी दी थी। जोधपुर के उपभोक्ताओं पर भार की बात करें तो यहां केंद्र की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी वाला सिलेंडर अब 398 रुपए के बजाय 423 रु. में मिलेगा। सोमवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल की ओर से सब्सिडी वापस लेने के आदेश जारी किए गए। आदेश मध्य रात्रि से लागू हो गए हैं।