- Hindi News
- हड़ताल स्थगित करने पर वकील दो धड़ों में बंटे
हड़ताल स्थगित करने पर वकील दो धड़ों में बंटे
भास्कर न्यूज | जोधपुर/जयपुर
हड़तालको लेकर वकीलों की दो एसोसिएशन अब आमने-सामने हो गई हैं। हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन ने जनरल हाउस की बैठक में सोमवार को हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है। एसोसिएशन के वकील अध्यक्ष रणजीत जोशी के नेतृत्व में हाईकोर्ट के मेनगेट के सामने पहुंचे और हाईकोर्ट प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। दूसरी ओर लॉयर्स एसोसिएशन ने हड़ताल खत्म कर मंगलवार से काम पर लौटने का निर्णय किया है। सरकारी वकीलों द्वारा भी अदालतों में उपस्थिति देने की संभावना है। वहीं जयपुर में सुबह हड़ताल गलत तरीके से स्थगित करने के विरोध में कुछ वकील हाईकोर्ट परिसर में इकट्ठे हुए नारेबाजी कर हाइकोर्ट बार एसो. अध्यक्ष सचिव की नेम प्लेट तोड़कर बार ऑफिस पर ताला लगा दिया।
वकील हड़ताल स्थगित करने के तरीके पर बंट गए हैं। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विभूति भूषण शर्मा ने भी कहा कि ये हड़ताल पहले ही स्थगित क्यों नहीं की और लंबी क्यों खींची।
15 सदस्यीय कमेटी गठित कर चुनाव की घोषणा की
साधारणसभा की बैठक में बार एसोसिएशन के संचालन के लिए 15 सदस्यीय कमेटी गठित की। कमेटी ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव 7 नवंबर को घोषित किए हैं और सुरेश पारीक को चुनाव अधिकारी बनाया है। वहीं एसोसिएशन के महासचिव भुवनेश शर्मा ने साधारण सभा को गैर कानूनी बताते हुए चुनाव 14 नवंबर को घोषित किए।
दोनोंएसोसिएशन के अलग अल्टीमेटम
रविवारशाम को ही हड़ताल स्थगित करने की घोषणा कर दी थी। मंगलवार से एसोसिएशन से जुड़े वकील अदालतों में उपस्थिति देंगे। -दलीप सिंह राजवी, अध्यक्ष,लॉयर्स एसोसिएशन।
हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के वकीलों को मंगलवार सुबह पौने दस बजे मेनगेट के सामने बुलाया है। समय पर नहीं आने वालों पर कार्रवाई का प्रस्ताव पारित किया है। -रणजीत जोशी, अध्यक्षहाईकोर्ट एडवोकेट्स एसो.
जयपुर में बार पदाधिकारियों की नेमप्लेट तोड़ कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा।