पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उम्मेद अस्पताल में शाॅर्ट सर्किट से एक घंटे गुल रही बिजली

उम्मेद अस्पताल में शाॅर्ट सर्किट से एक घंटे गुल रही बिजली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज.जोधपुर| उम्मेदअस्पताल में सोमवार सुबह 9:15 बजे शाॅर्ट सर्किट से आधे भाग की बिजली चली गई, जो करीब 10:30 बजे सुचारू हो पाई। इस दौरान आउटडोर के पर्ची काउंटर के कम्प्यूटर बंद हो गए। ऐसे में मरीजों को हाथ से पर्ची बनाकर दी गई। इस कारण वहां लम्बी लाइन लग गई। लेबर रूम के पैनल में लगे आईसोलेटर के बार-बार ट्रिप होने से बिजली सप्लाई बाधित हो रही। इससे जुड़े गायनी एएनसी आउटडोर, लेबर रूम, नर्सरी, पूछताछ और पर्ची काउंटर की लाइट बंद रही।

पीडब्ल्यूडी के तकनीशियनों ने ठीक किया। इस संबंध में अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनुरागसिंह का कहना है कि आईसोलेटर के ट्रिप होने पर उसे बदल अधिक क्षमता का आईसोलेटर लगा दिया है।