- Hindi News
- आज होगा इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर 2014 का आगाज
आज होगा इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2014 का आगाज
जोधपुर| इंडियाइंडस्ट्रियल फेयर-2014 का आगाज मंगलवार को रावण का चबूतरा मैदान में भूमि पूजन के साथ होगा। लघु उद्योग भारती के जोधपुर प्रांत अध्यक्ष राजेंद्र राठी ने बताया कि राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष घनश्याम ओझा इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान होंगे। कार्यक्रम में शहर के प्रमुख उद्यमी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि यह फेयर पश्चिमी राजस्थान के लघु उद्योगों के विकास का उत्प्रेरक सिद्ध होगा। फेयर मैनेजमेंट समिति के संयोजक अनिल अग्रवाल ने विभिन्न समितियों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि सत्कार समिति में हरीश लोहिया, एचके गर्ग, हरिसिंह गहलोत, केएल माथुर, नारायण सिंह गहलोत, चंद्रशेखर प्रजापत, अगवानी समिति में प्रकाश जीरावला, महेंद्र श्रीमाल, धर्मेंद्र दुबे, अशोक बाहेती, मंजू सारस्वत, अशोक पोरवाल, सुरक्षा समिति में सुधींद्र दुग्गड़, सुरेश मूथा, देवेंद्र धूत, स्वच्छता समिति में रमेश राठी, दिलीप भूत, टेंट व्यवस्था समिति में दीपक माथुर, अनिल भंसाली, बिजली व्यस्था समिति में दीपक माथुर, अनिल भंसाली, जनरेटर समिति में लक्ष्मीनारायण व्यास, पेयजल व्यवस्था समिति में गुंजन गुप्ता, वाहन स्टैंड व्यवस्था समिति में तरुण बुलचंदानी, वित्त व्यवस्था समिति में घनश्याम खत्री, कुलदीप कुलरिया, संगोष्ठी समिति में मनीश माहेश्वरी, गुंजन गुप्ता, अनिल अग्रवाल, जलपान समिति में सुरेश मुथा, यातायात समिति में शांतिलाल सालेचा, महावीर चौपड़ा, अतिथि व्यवस्था समिति में अतुल भंसाली, अशोक बाहेती, प्रेस समाचार मीडिया समिति में अनिल अग्रवाल, जीके गर्ग, संचार व्यवस्था समिति में सुपारस लोढ़ा, सौंदर्यीकरण समिति में महेंद्र कांकरिया, रामसाय, स्टाल आवंटन समिति में अनिल भंसाली, नितिन सालेचा को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।