सांसद शेखावत चौधरी ने दी सांत्वना
सांसद शेखावत चौधरी ने दी सांत्वना
बोरुंदा | कस्बेमें गणेश महोत्सव के दौरान चार युवकों की डूबने से मौत हो जाने पर जोधपुर एवं पाली सांसद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने सोमवार को शोक सभा में भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की। जोधपुर सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत पाली सांसद पीपी चौधरी, रविंद्र सिंह, प्रहलाद सिंह, मनोहरसिंह, भावानसिंह, जितेंद्रसिंह नरुका, ऊकारराम कच्छवाहा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों ने गणेश महोत्सव के दौरान 8 सितम्बर को हरजी नाडे के पानी में डूबने से बूझे चार घरो के चिराग प्रदीपसिंह, हिम्मतसिंह, दुर्गासिंह अभिषेक सिंह की शोक सभा में भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों को सांत्वना देकर ढाढ़स बंधाया।