पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बड़ला के कोषाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की

बड़ला के कोषाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़ला के कोषाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की

ओसियां आंचलिक | जोधपुरक्रिकेट एसोसिएशन के चुनावों में उपखंड क्षेत्र के युवा भाजपा नेता भोपालसिंह बड़ला के कोषाध्यक्ष बनने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। सोमवार को लोगों ने बड़ला को फोन पर उनसे मिलकर उन्हें बधाई दी। ग्रामीणों युवाओं ने पटाखे छोड़ मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। भाजपा युवामोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष पूर्व सरपंच बड़ला के कोषाध्यक्ष बनने पर ओसियां उपसरपंच कैलाशसिंह भाटी, भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष हरनारायण सिंह राठौड़, दौलतसिंह खींची, मालमसिंह राजपुरोहित, जीएसएस अध्यक्ष बलवीरसिंह, राजेंद्रसिंह, प्रेमसिंह, पदमसिंह, मुकेश गिलडा सहित सैकड़ों युवाओं ने खुशी जाहिर की। वही नेवरा गांव में बड़ला के कोषाध्यक्ष बनने पर भाजयूमो नेवरा इकाई अध्यक्ष कमलकिशोर चौहान, महेंद्रसिंह भाटी, अरविंद डागा, सुमेरसिंह भाटी, कालूसिंह सोलंकी, श्रवण मेघवाल सहित दर्जन भर से अधिक युवाओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी जाहिर की।