आंदोलन की तैयारियों को लेकर चर्चा
भारतीयट्रेड यूनियन केन्द्र सीटू से संबंधित ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को जोधपुर के जिला उपाध्यक्ष एवं फलौदी क्षेत्र केप्रभारी हीराराम देवासी की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में 18 सितंबर से प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी नहर परियोजना श्रमिक सीटू ने 10 सूत्री मांगों को लेकर 12 सितंबर को ज्ञापन दिया था और मांगें पूरी नहीं होने पर 18 सितंबर से एक्सइएन 28वां खण्ड इंदिरा गांधी नहर परियोजना कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। बैठक में उपस्थित सभी यूनियनों के पदाधिकारियों ने नहर कर्मचारियों की मांगों समस्याओं को उचित बताते हुए आंदोलन का पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया। देवासी ने कहा कि एक वर्ष से कर्मचारी उचित मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं परंतु अधिकारियों की कानों पर जूं नहीं रेंग रही। बैठक में नमक मजदूर एकता यूनियन सीटू के अध्यक्ष जयगोपाल मेघवाल, महामंत्री भींयाराम, कृषि मण्डी पल्लेदार यूनियन के अध्यक्ष नखताराम गर्ग, निर्माण मजदूर एकता यूनियन के संयोजक त्रिलोक चौहान, इंदिरा गांधी नहर परियोजना श्रमिक एकता यूनियन के अध्यक्ष शक्तिसिंह भाटी, केन्द्रीय संयुक्त महामंत्री देवाराम चौधरी, राजेन्द्र शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष पूनाराम सैन, अजीज मोहम्मद, दुर्गाराम सेवग, अशोक कुमार मेघवाल, समस्तदीन मंगालिया आदि ने भी विचार रखे।