आमने-सामने भिड़ी कारें, बड़ा हादसा टला
डम्पर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, एक की मौत तीन घायल
बिलाड़ा | मोटरसाइकिलपर कॉलेज से वापस अपने गांव जा रहे छात्रों को सामने से रहे डम्पर के टक्कर मारने से एक छात्र की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य छात्र घायल हो गए। हादसा सोमवार दोपहर करीब डेड बजे नेशनल हाइवे 112 पर भोमियाजी थान के पास हुआ। दुर्घटना के बाद घायल छात्रों को निजी वाहन से 108 के पहुंचने से पहले ही ग्रामीण राजकीय सामुदायिक अस्पताल लेकर आये। जहां इलाज के दौरान एक छात्र की मौत हो गई। वही तीन छात्रों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। चौकी प्रभारी घासीराम मीणा ने बताया की गिरधारी पुत्र पोकरराम ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया की वह और उसके साथी बिलाड़ा से मोटरसाइकिल पर वापस गांव जा रहे थे की भोमियाजी के थान के पास खारिया मीठापुर की तरफ से आये डंपर के चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसमे सभी साथी घायल हो गये तथा एक साथी की इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना में अशोक पुत्र शंकरलाल जाट निवासी झाक उम्र 21 वर्ष दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि रामजीवन पुत्र राजेंद्र खोजा निवासी कूपड़ावास उम्र 23 साल, सुमेर चौधरी पुत्र कालूराम निवासी रामपुरिया उम्र 21 साल गिरधारी पुत्र पोकरराम मेघवाल निवासी कूपड़ावास दुर्घटना में घायल हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।
भावी. रेलवेक्रासिंग पर हुई दो कारो कि टककर से श्रतिग्रस्त हुई दोनो कारे
बिलाड़ा. दुर्घटनामें घायल छात्र।