- Hindi News
- गोगादेव उप्रावि सेखांला ने जीती जनरल चैंपियनशिप
गोगादेव उप्रावि सेखांला ने जीती जनरल चैंपियनशिप
बालेसर | क्षेत्रके धोकलसर सेखांला गावं स्थित गोगादेव उच्च प्राथमिक स्कूल ने राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत स्कूल भादुओं की ढाणी बाड़मेर में आयोजित जोधपुर संभाग स्तरीय उच्च प्राथमिक स्कूलों की संस्कृत प्रतियोगिता में जनरल चैम्पियन शिप जीतकर टीम के गांव लौटने पर स्कूल प्रशासन एवं ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने टीम का स्वागत किया।
गोगादेव उच्च प्राथमिक संस्कृत स्कूल धोकलसर सेखांला के व्यवस्थापक सार्दुल सिंह राठौड़ सांकङा ने बताया की बायतू बाड़मेर में आयोजित संस्कृत विद्यालयों की संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उनके विद्यालय की टीम ने फूटबॉल में विजेता कुश्ती में प्रथम तथा स्पोर्टस में प्रथम स्थान प्राप्त कर उक्त खेलकूद प्रतियोगिता में एक ही विद्यालय ने 41 अंक प्राप्त कर जनरल चैपिंयनशिप हासिल की। इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाडी का खिताब शेराराम केतू, जिसने कुश्ती 32 किलो में प्रथम, 400 मीटर एवं 600 मीटर दौड़ में द्वितीय एवं रिले दौड़ में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया 600 मीटर दौड़ में नखतसिंह प्रथम,400 मीटर में विशन सिंह प्रथम ,200 मीटर में तेजाराम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वही ऊंची कूद में सुनील देव प्रथम, लंबी कूद में त्रिलोक गिरी प्रथम एवं लम्बी कूद में महेन्द्र सोलंकी द्वितीय रहे। कुश्ती में शेराराम ,तेजाराम, त्रिलोक गिरी, ताराचंद भालू, रमेश कुमार सुथार एवं जगदीश सुथार केतू ने प्रथम स्थान हासिल किया। स्कूल की टीम द्वारा चैपिंयनशिप जीतकर वापस आने पर स्कूल प्रशासन द्वारा उनके लिए स्वागत कार्यक्रम रखा गया। जिसमें खिलाङियो का मुंह मीठा करवा कर उनका स्वागत किया इस मौके विद्यालय के प्रधानाचार्य भंवरसिंह इंदा, दिलावरसिंह राठौड़, भंवरसिंह देवडा, प्रकाश चंद पालीवाल ,छात्रावास अधीक्षक भोमसिंह केतु सहित कई ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने टीम का स्वागत किया
62वींलूणी क्षेत्रीय प्राथमिक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
धुंधाड़ा।क्षेत्रके राजपुरोहित सेवाली नाडी गंगाणा स्कूल में आयोजित 62वीं लूणी क्षेत्रीय प्राथमिक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी में पंवारों की ढाणी खो-खो में लूणावास कलां स्कूल प्रथम स्थान पर रही। समापन समारोह में क्षेत्रीय खेलकूद में विजेता उपविजेता एवं अन्य खेलों में अव्वल रहने वाली स्कूल टीमों को स्मृति चिह्न पुरस्कार देकर सम्मानित किया