जोधपुर. केंद्र सरकार द्वारा संचालित राजीव गांधी अधिवक्ता प्रशिक्षण योजना के तहत युवा अधिवक्ताओं को प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम सोमवार से शुरू हुआ। राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में पूर्व कुलपति एवं हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एनएन माथुर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विवि की कुलपति प्रो. पूनम सक्सेना ने की।
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष मनोज कुमार गर्ग विशिष्ट अतिथि थे। बार काउंसिल के सचिव राजेंद्रपाल मलिक ने बताया कि एक माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम 14 अक्टूबर तक आयोजित होगा। योजना के निदेशक प्रो केएल भाटिया ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। संचालन कोर्स को-आॅर्डिनेटर डॉ. प्रिंकल जोशी ने किया।