जोधपुर. इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2014 का आगाज मंगलवार को रावण का चबूतरा मैदान में भूमि पूजन के साथ होगा। लघु उद्योग भारती के जोधपुर प्रांत अध्यक्ष राजेंद्र राठी ने बताया कि राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष घनश्याम ओझा इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान होंगे। कार्यक्रम में शहर के प्रमुख उद्यमी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि यह फेयर पश्चिमी राजस्थान के लघु उद्योगों के विकास का उत्प्रेरक सिद्ध होगा। फेयर मैनेजमेंट समिति के संयोजक अनिल अग्रवाल ने विभिन्न समितियों की घोषणा की।