पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्पदंश के सरकारी सप्लाई के इंजेक्शन बाजार में बेचने के तीनों आरोपी गिरफ्तार

सर्पदंश के सरकारी सप्लाई के इंजेक्शन बाजार में बेचने के तीनों आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. अस्पताल प्रशासन ने प्रारंभिक जानकारी राज्य सरकार को भेज दी है। वहीं पांच सदस्यों की जांच कमेटी भी बनाई गई है, जो अस्पताल में मरीजों को लगे इंजेक्शनों का पूरा रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि पता चल सके कि कितने इंजेक्शन बचा कर बाहर बेचे गए हैं। यह रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। उधर, ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिख दिया है। साथ ही मेडिकल स्टोर के रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट अजीतसिंह चौहान को कारण बताओ नोटिस भी दिया है।

सेल्स मैन ने कहा था, जितने इंजेक्शन चाहिए मिलेंगे

ड्रग निरीक्षकों को दिए बयान में एएसवी की खरीद करने वाले परिजन हेमाराम का कहना है कि उसने मेडिकल स्टोर के सेल्समैन कुलदीप कच्छवाहा से पांच इंजेक्शन खरीदे थे। इसके बाद पूछा था कि और भी इंजेक्शन चाहिए। तब कुलदीप ने कहा कि सब व्यवस्था कर देंगे, जितने इंजेक्शन चाहिए मिल जाएंगे।

सरकार ने दूसरे राज्यों से वाइल मंगाने के निर्देश दिए

चिकित्सा शिक्षा सचिव डॉ. एसपी सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ का हवाला देते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन को दूसरे राज्यों से एएसवी की खरीद के निर्देश दिए हैं, क्योंकि यह प्रदेश में कहीं उपलब्ध नहीं है। वहीं सरकार को मेडिकल कॉलेज प्राचार्य पहले ही एएसवी उपलब्ध नहीं होने की जानकारी दे चुके हैं। ऐसे में सवाल यह है कि सरकार स्वयं खरीदी क्यों नहीं कर रही है।