राशन डीलरों का धरना आज
जोधपुर | खाद्यसुरक्षा योजना में गेहूं निर्धारित मात्रा से कम देने के विरोध में मंगलवार को राशन डीलर कलेक्टर परिसर के बाहर धरना देकर विरोध प्रकट करेंगे। राशन डीलर संघ के प्रवक्ता दिनेश सोलंकी ने बताया कि योजना के तहत प्रति व्यक्ति पांच किलो गेहूं देने के निर्देश दिए हुए है, लेकिन रसद विभाग के पास 4 हजार क्विंटल गेहूं प्रतिमाह कम आने के कारण डीलर को भी सप्लाई कम देने से उपभोक्ताओं को ढाई से तीन किलो ही गेहूं दिया जा रहा है। ऐसे में कई बार दुकानदार उपभोक्ता में विवाद की स्थिति जाती है। उन्होंने बताया कि डीलरों की गेहूं बढ़ाने के साथ गेहूं वितरण को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी करने की मांग है, ताकि दुकानदार विवादों से बचे।