जोधपुर. राजस्थान प्रदेश बैंक एंप्लाइज यूनियन ने केंद्र सरकार की छोटे निजी बैंकों को लाइसेंस देने सार्वजनिक बैंकों के विलीनीकरण की नीति का विरोध किया है। उप महासचिव एलएन जालानी की अगुवाई में सोमवार शाम 5 बजे बैंक कर्मचारियों ने एसबीबीजे की जालोरी गेट शाखा पर प्रदर्शन कर रोष जताया।
जालानी ने विरोध पर उतरे बैंक कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा छोटे एवं निजी बैंकोंं को लाइसेंस देने सार्वजनिक बैंकोंं का विलीनीकरण किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय वित्त मंत्री जल्दबाजी में सरकारी बैंकों के विरोध में निर्णय ले रहे हैं। उन्होंने बैंक कर्मचारियों के वेतन समझौते की देरी पर भी रोष जताया। बैंक कर्मचारी नेता केके बंग की अध्यक्षता में बैंक कर्मचारियों ने वित्त मंत्री के खिलाफ नारे भी लगाए। महेश विश्नोई, रमेश भंडारी, सौभाग्य सिंह, अमित भंडारी, रमेश शर्मा, सतीश शर्मा, राजेश शर्मा, गजेंद्रसिंह, पीयूष, अनिल चौधरी आरए फ्रांसिस ने भी संबोधित किया।
जालोरी गेट एसबीबीजे शाखा पर बैंक कर्मचारियों ने एलएन जालानी की अगुवाई में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के निर्णय का विरोध किया।