पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महालक्ष्मी जन्मोत्सव पर शोभायात्रा आज

महालक्ष्मी जन्मोत्सव पर शोभायात्रा आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुबह 9:30 बजे घंटाघर से रवाना होगी शोभायात्रा

अखिलभारतीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्थान की युवा इकाई बी-बॉयज के संयुक्त तत्वावधान में समाज की कुलदेवी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा घंटाघर के मुख्यचौक से सुबह साढ़े नौ बजे रवाना होकर चांदपोल पहुंचेगी। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाज के लोगों का सम्मान किया जाएगा। श्रीमाली ब्राह्मण समाज फतेहसागर गुलाबसागर की अाेर से भी प्रात: 9 बजे झांकियां निकाली जाएगी, जो अजय चौक, उम्मेद चौक होते हुए नई सड़क पर मुख्य शोभायात्रा में शामिल होगी। सचिव प्रकाश शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा के बाद शाम को पं. शिवप्रकाश श्रीमाली के सान्निध्य में पंडित सुरेश, मनीष, दीपक मोहित आदि महालक्ष्मी का रूद्राभिषेक करेंगे। संयोजक कैलाश त्रिवेदी बताया कि अभिषेक के बाद प्रसादी का वितरण किया जाएगा। महिला मंडल द्वारा भी रात्रि 12 बजे महालक्ष्मी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।