पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंडोर मंडी व्यापार संघ के चुनाव 21 को

मंडोर मंडी व्यापार संघ के चुनाव 21 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडोर मंडी व्यापार संघ के चुनाव 21 को

जोधपुर | मंडोरमंडी खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के चुनाव 21 सितंबर को होंगे। इसमें पांच पदों के लिए 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव अधिकारी श्यामलाल बोथरा ने बताया कि व्यापार संघ चुनाव के लिए मतदान सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक होगा। इसमें मंडोर मंडी के लगभग 700 व्यापारियों में से एसोसिएशन के 382 मेंबर ही मतदान प्रक्रिया से संगठन के नए पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे।

उन्होंने बताया कि इसमें अध्यक्ष पद के लिए जिनेश्वर तातेड़, राजेंद्र परिहार, उपाध्यक्ष पद के लिए मुरली मनोहर लोहिया, पुरुषोत्तम मूंदड़ा, सचिव पद के लिए धर्मेंद्र भंडारी, राजेश करवा, सहसचिव पद के लिए किशनलाल राठी, प्रहलाद शाह कोषाध्यक्ष पद के लिए गौतम जैन और निर्मल कांकरिया मैदान में हैं।



नतीजे उसी दिन



मंडोर मंडी व्यापार संघ के चुनाव में संगठन के सदस्य ही मतदान कर सकेंगे। दोपहर दो बजे तक मतदान होने के बाद 3 बजे मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुने जाने वाले पदाधिकारियों का कार्यकाल दो साल का होगा।