23 हजार किमी के सफर पर निकली होंडा अमेज
23 हजार किमी के सफर पर निकली होंडा अमेज
जोधपुर| अग्रणीकार निर्माता कंपनी होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) अपनी फैमिली कार होंडा अमेज की महज 16 माह में एक लाख से ज्यादा की बिक्री का जश्न जोधपुर में मना रहा है। इस सफलता के उपलक्ष्य में जोधपुर से लॉन्गेस्ट ड्राइव थ्रू अमेजिंग इंडिया अभियान लाॅन्च किया गया। इसके तहत होंडा अमेज कार जोधपुर से 23 हजार किमी के सफर पर निकल पड़ी। ये कार देशभर के 250 शहरों से होकर गुजरेगी और अंत में ग्रेटर नोएडा पहुंचेगी। एक होटल में सोमवार सुबह आयोजित कार्यक्रम में कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग एंड सेल्स) ज्ञानेश्वर सेन ने कार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।