- Hindi News
- राजू मीना ने जीता बेस्ट स्ट्रेट ड्राइव का खिताब
राजू मीना ने जीता बेस्ट स्ट्रेट ड्राइव का खिताब
जोधपुर| राजूमीना ने बीएसएफ की अंतर सीमांत गोल्फ चैंपियनशिप में बेस्ट स्ट्रेट ड्राइव का खिताब जीता। नई दिल्ली में हुई इस प्रतियोगिता में सभी सीमान्तों के 50 गोल्फरों ने भाग लिया। राजस्थान सीमान्त के आईजी पी सी मीना तथा सीमांत बावा अध्यक्ष राजू ने भी भाग लिया। बीएसएफ के डीजी डी के पाठक ने सोमवार को ट्रॉफी प्रदान की।