पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भरतपुर के मनोज यादव का शानदार प्रदर्शन

भरतपुर के मनोज यादव का शानदार प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर|भरतपुर केमनोज यादव ने राज्य स्तरीय स्कूली जिम्नास्टिक में शानदार प्रदर्शन किया। उसने 19 वर्ष आयु वर्ग की टेबल वॉल्ट, पैरेलल बार, फ्लाेर एक्सरसाइज, रोमन रिंग और होरिजेंटल बार में पहला स्थान हासिल किया। परिणाम: 17वर्ष आयु वर्ग टेबल वॉल्ट में उमर इब्राहीम प्रथम, महेंद्र सिंह द्वितीय,हरिराम तृतीय। पैरेललबार में रोशन प्रथम, प्रतीक द्वितीय। महेंद्र तृतीय। पॉमल हॉर्स में प्रतीक व्यास प्रथम, महेंद्र सिंह द्वितीय। राकेश तृतीय। 19 वर्ष बेलेसिंग बीम पर प्रियंका प्रथम, निकिता द्वितीय, मिशा तृतीय। फ्लोर एक्सरसाइज में प्रियंका कड़वासरा प्रथम, रितिका द्वितीय, अंजना तृतीय। अन इवन बार में सीमा चौधरी प्रथम, सुमन द्वितीय, गर्विता तृतीय।

खेलकूदप्रतियोगिता संपन्न

जोधपुर| लूनीक्षेत्रीय प्राथमिक विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। समापन समारोह पूर्व प्रधान शैला राम सारण मुख्य अतिथि थे। संयोजक सोहन राम जाट ने स्वागत किया। कबड्डी में पंवारो की ढाणी विजेता, गांगाणा उप विजेता, खो- खो में लूणावास कलां विजेता 100 मीटर रेस में भजनलाल प्रथम, प्रशांत द्वितीय, लंबी कूद में सवाई सिंह प्रथम, राहुल द्वितीय, भागीरथ तृतीय रहे। जिम्नास्टिक में पोकरराम प्रथम, श्रवण द्वितीय नरपत तृतीय रहे।