आंखों की जांच लेंस प्रत्यारोपण शिविर कल
आंखों की जांच लेंस प्रत्यारोपण शिविर कल
जोधपुर.जिलाअंधता निवारण समिति के सहयोग से एवं ताराबाई देसाई ऑफ्थल्मिक चेरीटेबल ट्रस्ट, महावीर इंटरनेशनल सनसिटी, जोधपुर के संयुक्त तत्वाधान में स्व. धारासिंहजी वर्मा की पुण्य स्मृृति में निशुल्क नेत्र जांच एवं लेन्स प्रत्यारोपण शिविर बाला सतीमाता राजकीय चिकित्सालय में शनिवार सुबह 10 से 11.30 बजे तक आयोजित होगा। केन्द्र के अध्यक्ष वीर मदनराज कर्णावट ने बताया कि मरीजों की जांच के बाद मोतियाबिंद के चयनित मरीजों के लेंस प्रत्यारोपण ताराबाई देसाई अस्पताल में किए जाएंगे। अन्य मरीजों को आवश्यक परामर्श के बाद दवाइयां निशुल्क वितरित की जाएगी।