पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गरबा की ताल पर थिरके बच्चे और बड़ों के कदम

गरबा की ताल पर थिरके बच्चे और बड़ों के कदम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. दैनिक भास्कर और जाफरी पान मसाला की ओर से गरबा महोत्सव 2014 में भाग लेने के लिए बच्चों से लेकर बड़ों ने तैयारी करनी शुरू कर दी है। वे भास्कर गरबा प्रशिक्षण में भाग लेकर गरबा के टिप्स सीख रहे हैं। शहर के चार केंद्रों में होटल सिद्धार्थ इंटरनेशनल, होटल खास विलास, सिंधु पैलेस खास पल रेस्टोरेंट में चल रहे प्रशिक्षण में गुजरात के सुप्रसिद्ध गरबा एक्सपर्ट इन्हें प्रशिक्षण दे रहे हैं।
प्रशिक्षण के दौरान गुरुवार को कच्छ, भावनगर और अहमदाबाद के प्रसिद्ध गीतों पर गरबा के ट्रेडिशनल स्टेप्स पर थिरकने की कला सिखाई। इसमें राउंड स्टेप, साइड स्टेप और ग्रुप में गरबा खेलने के चार स्टेप सिखाए गए। कमर और गर्दन काे धुन के अनुसार मूव करने के लिए छोटे-छोटे स्टेप सिखाए गए। गरबा
एक्सपर्ट जावेद और सुरभि ने बताया कि गरबा के बेसिक स्टेप सीखना बहुत जरूरी है और इसी आधार पर डांडिया एक साथ चलाई जा सकती है। यहां पहले चेहरे और शरीर के भाव सिखाने के बाद डांडियों का इस्तेमाल सिखाया जा रहा है। इस गरबा महोत्सव के प्रायोजक श्री ललित रीयल एस्टेट डवलपर्स प्रा. लिमिटेड और अमरदीप क्रेडिट कॉ-आपरेटिव सोसायटी लिमिटेड हैं।

रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ाई :

कईयुवा किन्हीं कारणों से अभी भी रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए थे, उन्होंने रजिस्ट्रेशन की तिथि आगे बढ़ाने की डिमांड की थी। कई क्षेत्रों से महिलाएं भी ऐसी ही डिमांड कर रही थीं। शहरवासियों की मांग पर गरबा प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की तिथि आगे बढ़ा दी है। जो प्रतिभागी गरबा प्रशिक्षण में भाग लेने के इच्छुक हैं, वे अभी भी फॉर्म लेकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन संबंधी और अधिक जानकारी के लिए विनोद शर्मा से मोबाइल नंबर 9587015400 पर संपर्क कर सकते हैं।

ये हैं प्रशिक्षण स्थल : खासपल रेस्टोरेंट, खास विलास होटल, न्यू एयरपोर्ट रोड, सिद्धार्थ पैलेस ई-62 शास्त्रीनगर, एसबीबीजे बैंक के सामने एवं सिंधु महल 9 चौहाबो।

यहां मिल रहे फॉर्म : दैनिकभास्कर कार्यालय, क्राउन प्लाजा बासनी ओवर ब्रिज के पास, पावटा सेल गुरु, प्लाट नं. 2 देवड़ा टावर मानजी का हत्था, जालोरी गेट स्थित मित्तल मेडिकोज, गोल बिल्डिंग रोड, रातानाडा संजय स्टूडियाे, भास्कर चौरा