news brief
news brief
स्वस्थ रहने का राज है संतुलित भोजन
स्टूडेंट्समें संतुलित भोजन के प्रति रुचि जगाने के उद्देश्य को लेकर पाल रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में गुरुवार को ‘पोषण सप्ताह’ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि बाल-रोग विशेषज्ञ डाॅ. अनुराग सिंह तथा स्त्री-रोग विशेषज्ञ डाॅ. रेणु मकवाना थे। पूरे सप्ताह हेल्दी सेंडविच मेकिंग एक्टिविटी और हेल्दी रेसिपी कांटेस्ट हुआ। समापन समारोह में फलों, सब्जियों और संतुलित भोजन के पोषक तत्वों की वेशभूषा में सजे बच्चों ने फैशन-वाॅक के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।
टेक्नोलॉजीसे मजबूत होगा सिस्टम: डीजीपी
राजस्थानपुलिस के महानिदेशक ओेमेन्द्र भारद्वाज गुरुवार को जोधपुर के सरदार पटेल पुलिस, सुरक्षा एवं दांडिक न्याय विश्वविद्यालय पहुंचे। विद्यार्थियों और फेकल्टी मेंबर्स को संबोधित करते हुए उन्होंने राजस्थान पुलिस के समक्ष चुनौतियां, आम नागरिक की पुलिस से सुरक्षा की आशाएं तथा कैसे टेक्नोलाॅजी से पुलिस व्यवस्था सुदृढ़ एवं बेहतर बन सकती है, उस पर प्रकाश डाला। विश्वविद्यालय के कुलपति एमएल कुमावत ने स्वागत किया। प्रो-वीसी डाॅ. भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि विवि के स्टूडेंट्स पुलिस विभाग में इंटर्नशिप करना चाहते हैं। भारद्वाज ने स्टूडेंट्स फेकल्टी मेंबर्स के सवालों के जवाब भी दिए। इस मौके जोधपुर पुलिस कमिश्नर अशोक राठौड़ भी मौजूद थे।
सेल्सएंड रिटेल मैनेजमेंट ट्रेनिंग संपन्न
आरसेटीकी ओर से संचालित एक महीने के सेल्स एंड रिटेल मैनेजमेंट प्रशिक्षण समापन गुरुवार को प्रमाण-पत्र वितरण के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि सुरेन्द्रसिंह शेखावत ने अभ्यर्थियों को स्वरोजगार कार्यक्रम के तहत नये उद्योग एवं सेवाओं को चालू करने के अंतर्गत आने वाली कठिनाइयों समाधान के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण समन्वयक मनीष सिसोदिया ने प्रशिक्षणार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।